पारु से
अखिलेश कुमार
मुजफ्फरपुर। पारु प्रखण्ड मुख्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वें जयंती मनाई गई। जिसमें दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए राजद नेता तुलसी राय ने कहा कि जब हमारे नायक जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने बिहार के अलावा पूरे देश में गरीबों की लड़ाई के लिए एक बुलंद आवाज़ उठाने वाले व्यक्ति थे। उस समय हमारे समाज में ऊंच-नीचे के भेदभाव काफी चरम पर था।
वहीं, राजद नेता पृथ्वी नाथ राय ने अपने महानायक जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए अपने विचारों को रखते हुए कहा कि पहले से ही हम लोगो का शोषण करने वाले लोग आज भी हमारे समाज को तोड़ने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। हमारे महानायकों ने हम लोगों को हर क्षेत्रों में एक निश्चित स्थान दिया है। इसलिए हम लोगो को अधिकार आज मिल रहा है। वही शंकर राय ने कहा कि जो लोग आज जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को लेकर आमतौर पर लोगों को याद दिलाया उनके रास्ते पर चल कर ही हमे अपने समाज को एक सूत्र में बांधना होगा। वही राजद के पारु पूर्व विधायक मिथलेश राय ने कहा कि हमारे देश से अग्रेज के चले जाने से अग्रेजीयत नहीं गयी ।
एक समय हमसे सारे अधिकार से वंचित किया गया था लेकिन बिहार के लाल कर्पूरी ठाकुर जी ने समानांतर बिगुल फूंका और बडी कामयाबी मिली थी। जिसे हम लोगों को बरकरार रखने की जरूरत है। इस जयंती समारोह में राजधारी राम, राजेश्वर प्रासाद यादव, अवधेश प्रसाद यादव, चंद्रिका राम, राजद के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष अरुण पासवान, रमेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। वही इस कार्यक्रम के अध्यक्षता राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यदेव पंडित ने किया, धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम को समापन किया गया।

0 टिप्पणियाँ